स्वामी आत्मानन्द स्कूल उतई के छात्र सीख रहें मत्स्य पालन की बारीकियां

रोशन सिंह@उतई ।स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल उतई के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने कृषि संकाय को सिर्फ एक विषय ना मानते हुए, अपितु उसमें अपने भविष्य को लेकर, रोजगार के अवसर की प्रबल संभावना तलाश रहे हैं । कृषि संकाय के विद्यार्थियों को मत्स्य पालन का शीर्षक, अध्ययन के दौरान इतना रुचिकर लगा कि उन्होंने इसके सैद्धांतिक अध्ययन के साथ ही इसका प्रायोगिक एवं व्यवहारिक अध्ययन करने के लिए शाला परिसर में ही मत्स्य पालन के लिए तालाब का एक छोटा सा प्रतिरूप विषय शिक्षिका चंद्रकला पाण्डेय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से तैयार कर डाला । मजेदार बात यह है कि उस तालाब का आकार भी विद्यार्थियों ने मछली की आकृति का ही बनाया है । बच्चे इसमें कॉमन कार्प, ग्रास कार्प और सिल्वर कार्प जैसी विदेशी मछलियों को पालने की तकनीक सीख रहे हैं । यह मछलियां बहुत ही कम समय एवं कम लागत में तैयार हो जाती हैं । जिससे मत्स्य पालक को अधिक आमदनी होती है । मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं में कृषि संकाय के छात्र जालेश, तोयेश, काव्य, जीतेश्वर, प्रवीण, गौरव और देवकुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । बच्चों के इस इस कार्य में संस्था के पूर्व प्राचार्य दीपक सिंह का भी बच्चों को भरपूर सहयोग मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *