उतई ।दीपशिखा विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं की ओर से बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। बिदाई समारोह में छत्रपति शिवाजी तकनीकी संस्थान के प्राचार्य डॉ संतोष वर्मा मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार श्री राजेश वर्मा विशेष अतिथि श्री राजीव नायर मोटिवेशनल स्पीकर, मुकेश देशमुख एवं खेम देशमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।कक्षा बारहवीं के छात्र – छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए अपने पढ़ाई जीवन के अनुभव को व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ संतोष शर्मा ने कहा कि सफलता के लिए एकाग्रचित्त एवं आत्मविश्वास अति आवश्यक है और मन में तनाव कभी पैदा ना करें ।कार्यक्रम को राजेश वर्मा एवं राजीव नायर ने भी संबोधित किया । विद्यालय के प्राचार्य श्री के आर सिन्हा ने कहा कि छात्र छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिए समय का सदुपयोग करना एवं अच्छे संगति का होना आवश्यक बताया। दीपशिखा शिक्षण समिति के सचिव डी एल सिन्हा ने 12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय में दी गई सीख को अपने जीवन में हमेशा आत्मसात करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का शुभाशीष प्रदान करते हुए बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह को दीपशिखा शिक्षण समिति के सदस्य श्रीमती चंदा देवी सिन्हा उप -प्राचार्य अनीता यादव इंग्लिश मीडियम उप- प्राचार्य श्रीमती शांता सोनवानी ने भी संबोधित किया ।सभी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र – छात्राओं ने अपने सीनियर को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पालक शिक्षक समिति के सदस्य श्री चंद्रभूषण कौशल, छत्रपाल सिंह राजपूत, बी.आर देशलहरे ,रविशंकर चंद्राकर ,गौरव शर्मा, बी एल यादव ,प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह, सुनीता नायक, वंदना सोनवानी, हेमलता साहू सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सचिव डी एल सिन्हा ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के .के .साहू एवं कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शालिनी प्रजापति एवं शताक्षी सिंह ने किया।
दीपशिखा विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने दी बिदाई
