माघी पुन्नी मेला के 13वें दिन छत्तीसगढ़ी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति**लोकरंग अर्जुंदा के दीपक चंद्राकर ने पारंपरिक गीतों से समा बांधा**पद्माश्री डोमार सिंह कंवर के नाचा कलाकारों की झमाझम प्रस्तुति

***लोकेश्वर सिन्हा राजिम/गरियाबंद* माघी पुन्नी मेला के 13वें दिन सांस्कृतिक मंच पर दीपक चंद्राकर का लोकरंग अर्जुंदा के प्रस्तुति रही। जिसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एक दंत दयावंत चार भुजा धारी…. गीत से हुई। जोहार-जोहार छत्तीसगढ़ महतारी… इस गीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ का दर्शन मंच में लोकरंग के कलाकारों ने करा दी। अतेक-अतेक पानी, गोल-गोल रानी… दर्शकों को उनकी बचपन याद दिला दी। जब वे अपने बचपन में घर के आंगन में खेला करते थे। छत्तीसगढ़ी गीत के बाद आदिवासी गीत जिसकी प्रस्तुति ने दर्शकों को जंगल के उस क्षेत्र में ले गये जहाँ ऐसी नृत्य प्रस्तुति होते हैं। कुंवारी पहाड़ी में गज घुम ले…. इस गीत को दर्शकों ने ताली बजाकर अभिनंदन किया। रिमझिम-रिमझिम पानी गिरे… इस गीत के बाद नाचा की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सामाजिक बुराई को दूर करने का संदेश दिया। इसी मंच पर लोककला मंच लोकरंग द्वारा गम्मत की भी प्रस्तुति दी गई। उस गम्मत में बोले जाने वाले संवाद को सुनकर दर्शकों के हंसी रूक नहीं रहे थे और पूरा मंच खिल-खिलाकर हंस पड़े। इस लोककला मंच की लंबे समय से गाये जाने वाली गीत लाली बंगला म का मोर जोड़ीदार… इस गीत की जैसे प्रस्तुति हुई वैसे ही दर्शक भी उन कलाकारों की भांती अपने स्थान पर झूमने लग गये। इसके बाद मंच में ऐ मोर करौंदा ओ….. के साथ बेहतर से बेहतर छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति मंच पर दी गई। जिसे दर्शक सुनते रहे और छत्तीसगढ़ी गीतों का आनंद लेते रहे। इसी मंच पर मोर मयारू नाचा पार्टी के पद्मश्री डोमार सिंह कंवर ने सांस्कृतिक मंच में नाचा की प्रस्तुति दी गई। जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। सांस्कृतिक मंच में लोकमंच कचरा-बोदरा की प्रस्तुति उर्वशी साहू ने गौरी-गौरा, सुआ नृत्य, राउत नाचा और छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक मंच में छत्तीसगढ़ी संस्कृति बिखेरने में सफल रही। मंच पर वियतनाम और श्रीलंका के अंतर्राष्ट्रीय मानस मंडलियों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकरों का सम्मान केन्द्रीय समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *