हाथ् से हाथ जोड़ो कार्यक्रम मे कांग्रेस ने नगर भी वार्ड 4 एवं 5 मे जन सम्पर्क

पाटन। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान आज नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड 04 एवं 05 का भ्रमण किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में रैली का आगाज हुआ। दोनों वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर भूपेश सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, वार्ड के जनता की ओर से कुछ शिकायत, मांग हुआ जिनका त्वरित निराकरण किया गया। पाटन कांग्रेस की टीम घर घर जाकर भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर पुनः कांग्रेस सरकार लाने की अपील कर रही है। जिसमें पाटन की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।यात्रा के दौरान अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, छ.ग.चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बिजौर, सन्दीप कश्यप, पार्षद कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन,आभाष दुबे,डोमन भारती, कमलकिशोर वर्मा,लिलेश वर्मा,अशोक ठाकुर, दर्शन सिंह, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, मनोज कुर्रे, संजय पाण्डेय,प्रशांत शुक्ला, गोपाल देवांगन,सुनील सोनी, संतोष मालवीय, वेदनारायण वर्मा, कलीम मोहम्मद,बिरेन्द्र वर्मा, मुनेन्द्र राणा, युवराज साहू, लक्ष्मीनाथ वर्मा, रिखी यादव, कृष्णा कश्यप, राजेन्द्र यादव, सत्तू यादव, धनेश्वर वर्मा, बिट्टू वर्मा सहित पाटन नगर के कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *