बिलासपुर में महाकाल सेना द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव एवं भव्य में शहनाज अख्तर के भजन से शिवमय हुआ बिलासपुर

भगवान शिव तो देवों के देव कालों के काल महाकाल है जिनके संरक्षण में उनसे पुरी पृथ्वी पल रही है – सांसद विजय बघेल

बिलासपुर। महाकाल मैदान वायरलेस काॅलोनी रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में महाकाल सेना महाशिवरात्रि महोत्सव में भव्य जगराता एवं भण्डारा का आयोजन किया गया l अगम अग्रवाल शिव भजन गायक मुंबई, शहनाज़ अख्तर भजन गायिका के मंत्र मुग्ध कर देने वाली शिव महिमागान से पूरा वातावरण शिवमय हो गया l महाकाल सेना महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले शिव जी की जय कारो से गुंजायमान किया l देवों के देव महादेव, कालों के काल महाकाल के कार्यक्रम उपस्थित होना मेरा सौभाग्य का क्षण है l हजारों भक्तों के बीच मुझे महाकाल के संस्थापक कामेश कश्यप, हिन्दू मुस्लिम का संगम में शहनाज़ अख्तर और अगम अग्रवाल, हम सब को भी हिन्दू संस्कृति, धार्मिक भावना से आज कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ कर रखें हुए है l इस पावन धरती को ममता प्रेम से जोड़ कर रखें हुए हैं l धार्मिक भावना से ओत-प्रोत हम सभी भगवान राम की पत्नी माता सीता और उनकी पुजनीय माता कौशिल्या का स्थल है l इस छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती में हम सभी का जन्म हुआ हैं l उसी भावना से ओतप्रोत होकर अपनी धरोहर संस्कार को अपने सनातन धर्म से जोड़ कर अनेक तीज त्यौहार मनाते हैं l भगवान शिव तो देवों के देव कालों के काल महाकाल है जिनके संरक्षण में उनसे पुरी पृथ्वी पल रही है l जिनके आगे हम सभी नम मस्तक है वो तो देवताओं का भी उद्धार करने वाले हैं हम सभी को याद है जब समुद्र मंथन हुआ था तो विष पीने वाले भी वो ही भोले नाथ थे l महाशिवरात्रि का पर्व अब शुरू हो चुका है ये पर्व हम सभी को जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाना है l हम सभी को भगवान शक्ति देता है और उसी शक्ति के बल पर अनेक संकट से जूझते हुए हम सभी अपने जीवन को जी रहे हैं l हर रोज़ उम्मीद की नई किरण हम सभी के तरफ़ देख रही है इस लिए भोले नाथ से प्रेम करें स्नेह करें वो तो सदा भोले भाले है, कहीं भी रम जाते हैं, कहीं भी बस जाते हैं, हम सभी के दिलों में बसे हुए हैं, हम सभी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है l हम सभी के मन में श्रद्धा आस्था होनी चाहिए, भगवान को कुछ नहीं चाहिए, भगवान को प्रेम चाहिएं आपका स्नेह चाहिए श्रद्धा चाहिए भोले भंडारी आप के पास दौड़े चले आएंगे l

इस अवसर पर श्रीकांत कश्यप, सुरज प्रधान, सुशील यादव, विक्की श्रीवास, दीपक मानिकपुरी, मनोज कश्यप, सुनिल शर्मा, पवन ठाकुर, आंनद राव, रवि परियानी, वेद रात्रे, आमोद सिंह दशाराम कश्यप सुमित महाजन, शेख हारिश, अंकित पाल, हितेश साहु, विशाल सिंह, सुशांत शर्मा, नारायण पात्रे, भुपेंद्र शर्मा, राहुल महिलांगे, संदीप महाजन, संजु पात्रे, शुभम् सोनी, प्रशांत यादव, अभिषेक राज, मोनु बिहारी, विशु राय, राम बाबू, अखिलेश महादेव, मनिष यादव, शेख इमरान, इब्बु आंनद सिंह, मोनू खटिक, अमन फ्रांसिस, करण तांती, गौरव रजक, अमित तांती, इमरान खान, राहुल समुद्रे, टोनी करोसिया, अनिल उरांव, शुभम सिंह, अंजनी कुमार, अनिमेश मंझी, अयाज़ अली, मनिष मिश्रा, धुबो ज्योति, राहुल ठक्कर, संदीप पटेल, लक्की ठाकुर, संदीप साहू, सुमित श्रीवास, मनिष पटेल, श्रीकांत साहु, राहुल चौधरी, अजित सिंह, विशाल सुरजीत सिंह सहित सैकड़ो शिव भक्तों की उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *