बुजर्गों के प्रति परिवार व समाज में सम्मान का भाव जगाने युवा योगेश्वर की मुहिम

75 से अधिक बुजुर्गों का चरण धोकर किया सम्मान

दुर्ग। ग्राम कोड़िया (ननकठ्ठी ) निवासी युवा योगेश्वर बंजारे पिछले चार सालों से बुजुर्गों के प्रति परिवार व समाज में सम्मान का भाव जगाने मुहिम चला रहे हैं उन्होंने इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक सम्मान व आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर 75 से अधिक बुजुर्गों का चरण धोकर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया कार्यक्रम में शामिल सभी बजुर्ग इससे काफी अभिभूत हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी बिसराराम यादव ने कहा कि बुजुर्गों का इस तरह के सम्मान समारोह में शामिल होना उनके लिए किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं बीएल कुर्रे ने भी आयोजन की सराहना की पद्मश्री आर एस वाले ने कहा कि योगेश्वर पिछले 4 सालों से बुजुर्गों के सम्मान में समारोह का आयोजन कर रहे हैं इस आयोजन के लिए वह अपने चार पहिया वाहन के हर बुकिंग का 200 रुपए निकालकर राशि एकत्रित करते हैं उन्होंने ऐसा कर युवा वर्ग के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत किया है कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अमृता बारले, गीता बंजारे , महनमोहन शर्मा , केजिया बंजारे, अमोल दास टंडन साहित अनेक लोग मौजूद थे जिनका भी सम्मान किया गया इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले युवा अश्वनी टंडन, नरेश बंधे आदि का भी सम्मान किया गया वही मनोज मार्कंडेय ने चिकारा वादन,सत्य के प्रचार पंथी नवयुवक मंडल पिटौरा ने पंथी नृत्य एवं नवज्योति आदर्श रामधुनी मंडली जगन्नाथपुर बालोद के द्वारा रामधुनी प्रस्तुत किया गया इस मौके पर जनसेवक प्रकाश बंजारे, अरुण जोशी , सहदेव बंजारे , यशवंत बंजारे, ओम प्रकाश , मनोज , रवि भारती ईश्वरी टंडन खेम बंजारे शुभम पवन खुटेल सुनील सहित जन कल्याण सेवा समिति के युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *