पाटन। ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 220 केवी सबस्टेशन डोमा, रायपुर में अतिआवश्यक मेंटेनेंस कार्य होगा। जिसका प्रभाव 132 केवी पाटन उपकेंद्र पर पड़ेगा। इस वजह से इनकमिंग सप्लाई पूर्णतः दो घंटे बाधित रहेगी। दुर्ग विद्युत विभाग की जनसंपर्क अधिकारी माया चंद्राकर ने बताया कि 132 केवी पाटन से निकलने वाली समस्त 33 केवी फीडरों से संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगी। गौरतलब है कि 132 केवी उपकेंद्र पाटन से विद्युत प्रदाय होने वाली सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों पाटन, सोनपुर, अमलेश्वर, ग्रीन अर्थ, जामगांव (एम) तर्रा, रानीतराई, केसरा, सेलूद, गाड़ाडीह, महुदा (झीट) एवं इन क्षेत्रां में विद्यमान उच्चदाब उपभोक्ता एवं संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति दो घंटे प्रभावित रहेगी।
आज 132 केवी पाटन की विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
