रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व ग्राम डूमर बहाल से सभा के बाद पद यात्रा शुरू किया गया। उसके बाद ग्राम नवागुडा से ग्राम दबनैई से दही गांव पहुंच कर सभा के बाद समापन किया गया। 26 जनवरी से 15 फरवरी को विकास खंड देवभोग के 95 बूथों में से आज तक 71 बूथों में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा किया जा चुका है। आज तक 18 दिन पद यात्रा किया और भूपेश बघेल के चार वर्ष में किए गए उपलब्धि को सभा के माध्यम से बताए जा रहे हैं। आज के पद यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी पद यात्रा प्रभारी सेवन सिंह पुजारी,ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी , जिला महामंत्री सुरज शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी युवा ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान युवा ओंकार पात्र ब्लॉक सचिव सिद्धार्थ निधि दाहिगंव सरपंच खगेशर नागेश देवीसिंह राजेंद्र चक्रधारी राधे चक्रधारी नोकुल राम प्रधान लालस्याय नागेश विरांची प्रधान वर्जोराम प्रधान तोपसिंह नायक राजीव युवामितान अध्यक्ष आदि सैकड़ों कयाकर्ता उपस्थित रहे।
देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अब तक 71 बूथों में किया जा चुका है हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा
