रूखमणी चतुर्वेदी नई दिल्ली में कबीर कोहिनूर अवार्ड 2023 से सम्मानित

भिलाई। भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित “कबीर कोहिनूर अवार्ड” 2023 का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी सुश्री रूखमणी चतुर्वेदी को कबीर कोहिनूर 2023 से सम्मान किया गया यह सम्मान उनके शिक्षक क्षेत्र, सामाजिक कार्य एवं घुरा शिल्प हस्तकला के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए दिया गया। अखिल भारतीय कबीर मठ संतगुरु आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक व अध्यक्ष श्री भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास जी महाराज पूर्व केंद्रीय बोर्ड सदस्य भारत सरकार जी के हाथो से सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत श्री बालकनाथ जी महाराज सांसद अलवर, मुख्य वक्ता विश्व शांति दूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनी जी महाराज अहिंसा विश्व भारती नई दिल्ली, अध्यक्ष श्री सी आर चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सानिध्य आचार्य श्री विचार दास जी महाराज आचार्य स्वामी पंकज कृष्ण जी महाराज व महंत श्री सुधीर दास शास्त्री जी महाराज व अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती डॉ. परीन सोभानी, श्री बि. एल. गौड, श्री इंद्रजीत शर्मा, श्री डॉ. सौरभ पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *