पाटन। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 फरवरी दिन गुरूवार को पाटन ब्लाक के ग्राम धौंराभांठा पहुंचे जहां पर भब्य स्वागत काँग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा कीया गया। शाम 5 बजे छग अपैक्स बैंक के डायरेक्टर व किसान नेता राकेश ठाकुर के गृह ग्राम धौराभाठा मे स्थित निवास पहुंचे मुख्यमंत्री ने ठाकुर निवास में परिवार के सभी लोगों से भेंट मुलाकात की इस दौरान परिवार के मुखिया होरी लाल चंदेल, राकेश ठाकुर,ज्योति ठाकुर सहित परिवार जन ने स्वागत किया।
इस दौरान विकास दुबे, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग केअध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषक उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, राजेन्द्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, पवन पटेल, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, किसन भारती, हरीश ठाकुर, सरपंच बिंदेस्वरी मेश्राम, उप सरपंच राजेश्वरी शेखर चंद्राकर, ऐस कुमार यादव, छबि ठाकुर, कुणाल मिथलेश, भरत साहू, सहित अन्य मौजूद थे।

