भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

आशा शर्मा की रिपोर्ट

राजिम। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 09 फरवरी गुरुवार को जिला के राजिम मंडल में भाजपा जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनाव की लेकर जीत का मूलमंत्र दिया। इस अवसर पर उनके साथ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, विधायक श्री डमरूधर पुजारी, जिला प्रभारी डॉ लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी श्री किशोर महानंद, राजिम विधानसभा प्रभारी श्री दीपक महस्के, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा श्री संदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी सहित बैठक में विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू ने की। इसके पूर्व भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम जिला आगमन को लेकर भाजयुमो द्वारा विशाल बाइक रैली आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *