सैय्यद असलम 6 वीं बार बने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। जसिमे निर्विरोध प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा बने। उसके उपरांत उन्होंने अपनी कार्य कारणी का विस्तार किया जिसमे। दुर्ग जिले के अधिकारी कर्मचारी हितैषी सैय्यद असलम को प्रदेश महामंत्री बनाया है। बता दे कि लगातार 6 वी बार सैय्यद असलम प्रदेश महामंत्री बने है । इसका बडा कारण विभिन्न क्षेत्रों मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों सहित राज्य के अधिकारी कर्मचारियों की अधिकार ,मांगों एवं हितों के लिए संघर्षरत रहते है। साथ ही राजनीतिक दलों के विभिन्न पटल पर अपनी आवाज़ को राज्य के मजदूर, श्रमिक एवं राज्य के अधिकारी कर्मचारियों वास्तविक समस्या, मांग से अवगत कराते रहे है। विभिन्न सामाजिक स्तर पर अपने कार्य से इनको सम्मानित किया गया। दुर्ग जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो मे इनकी नियुक्ति से कर्मचारी जगत मे हर्ष है। दुर्ग जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी है बधाई देने वालो मे जी मोहन राव ,एम पंडैया, श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती सुरेखा राठौर, मधुलता लाल, जे आर मार्कण्डेय, संजय मिश्रा, आर के बंजारे, श्रीमती ए दत्ता, प्रमेश पाल ,अजय नायक, मुकेश शर्मा, बी एल वर्मा ,राकेश तिवारी,श्रीमती नफीस असलम ,श्रीमती देवकी सिंन्हा, चंद्रकांता साहू ,सत्येन्द्र गुप्ता, एम आर शेख, खिलावन चंद्राकर, घनीराम,दीपक गायकवाड़,लक्ष्मी कांत धोटे, धीरज इंगले ,मुरली मनोहर वर्मा,के के वर्मा एल पी वर्मा, लक्ष्मी कांत पोरेडीवार, सोनसीर देशलहरे ,हर्षा मानिकपूरी, नेहा ,हेमलता ,विदया कहरे द्रौपदी, अनसुइया साहू सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष सचिव व पदाधिकारियों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *