शिकसा द्वारा एक शाम लता मंगेशकर के नाम का हुआ आयोजन

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के प्रथम पुण्यतिथि में उनके गाये गीतों को पुनः स्मरण करने कार्यक्रम आनलाइन “एक शाम लता मंगेशकर के नाम” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति, डॉ.अंकुश देवांगन चित्रकार व शिल्पकार एवं सदस्य ललित कला अकादमी के मुख्य आतिथ्य, टीकाराम सारथी प्राचार्य व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर व राजगीत पीयूष कुमार यादव कक्षा दसवीं अंजोरा दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाले। तदुपरान्त प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने अपना विचार प्रगट किया। कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने संस्था के विस्तार के विषय में बताया । कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान, सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य आदि ने भी अपना विचार प्रगट किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अंकुश देवांगन ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए बधाई दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने विचार प्रगट करते हुए कहा शिकसा निरंतर हर पर्व व अवसर को मिलकर मनाते हैं । कार्यक्रम में सुनीता जनार्दन शिक्षक मुड़पार धमधा, लक्ष्मी बघेल शिक्षक बठेना पाटन दुर्ग, कांती यादव व्याख्याता जांजगीर, आराधना वर्मा सहा. शिक्षक छड़िया पलारी बलौदाबाजार,कामिनी किरण साहू सहा.शिक्षक मोहतरा कसडोल, प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, रजनी साहू-सहा. शिक्षक असौदा सक्ती, शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा,उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला गुण्डरदेही बालोद,पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर,रुक्मणी साहू सहायक शिक्षक सरसीवा बिलईगढ, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर,अश्विनी कुमार उइके सहा.शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर,चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार, रुक्मिणी राजपूत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक टेरम रायगढ़,शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद,डॉ.माधुरी त्रिपाठी रायगढ़ , बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ सारंगढ बिलईगढ, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर, विनोद डडसेना सहा.शिक्षक करीपाट बिलईगढ आदि ने गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव शिकसा व आभार प्रदर्शन डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *