कोरोना काल में लगा फर्जी बिल ई ग्राम स्वराज पोर्टल से हु आ खुलासालॉक डाउन के दौरान आयोजन करने का लगाया बिल

खबर हेमंत तिवारी

छुरा/बीते वर्ष 2020 -21 में कोरोना काल के कारण जब पूरे जनता हलाकान था और इस वैश्विक आपदा से लोग त्राहि त्राहि कर रहे थे । ऐसे में कई व्यापारी ,कर्मचारी अधिकारी जैसे कई प्रकार के लोग और संस्था के लिए आपदा अवसर बनकर आया जिससे कई लोगो ने जमकर इस मौके का फायदा उठाया ऐसे में जनपद पंचायत छुरा कैसे पीछे रहता उसने भी इस मौके का फायदा उठाकर नगर पंचायत।छुरा के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान ने भी अपने बिल विकास खंड के पांच ग्राम पंचायत में लगा दिया और उन ग्राम पंचायतो ने बकायदा उसका भुगतान भी कर दिया ।मामले का खुलासा जब इस संबंधित विभाग के ई ग्राम स्वराज पोर्टल को खंगाला गया तो यह जानकारी हाथ लगी ।तब पता चला कि वो भी ऐसे दुकान का बिल।लगाया गया है आजकल हर गांव में आसानी से उपलब्ध हो जाता है ।हैरानी की बात यह है की जब पूरे देश में लॉक डाउन था ।और पूरे तरह से बंद के दौरान ग्राम पंचायत में किस प्रकार का आयोजन होने का बिल पेश किया गया और इस दुकान को भुगतान भी कर दिया बता दे की जनपद पंचायत छुरा के नाम ऐसे ही फर्जी कार्य के लिए जाना जाता है । जब मामले के बारे में पड़ताल किया गया तो यह कारनामा जनपद में पदस्थ एक बाबू और सचिवों के खेल है ।इस प्रकार कोरोनो काल में पूरी तरह भारतबंद था उसमे आयोजन का गलत तरीके से बिल लगाना ।इस बात की ओर इशारा करता है की जनपद ऑफिस में पदस्थ इस कर्मचारी और पंचायत सचिवों की मिलीभगत से सरकार को चुना तो लगा रहे साथ ही विकास कार्यों के आय पैसे में जमकर धांधली की जा रही है । बहर हाल मामले की पूरी पड़ताल कर इसकी शिकायत और कार्यवाही की मांग की जाएगी ।और संबंधित बाबू और सचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *