अंचल पाण्डेय
पाटन. पाहन्दा से बोरिद मटिया से होकर पाटन जाने वाली निर्माणाधीन सड़क में ग्राम बोरिद के 43 परिवारों के मकान की छत,ब्यारा, घर मे लगे टीन शेड,छप्पर आदि निर्माण की जद में आ गए जिसके कारण उन्हेंं तोड़ना पड़ा। तोड़े गए सभी घर आबादी है और ऐसे जमीन पर शासन किसी प्रकार की मुआवजा नही देती।
किसी प्रकार की मुआवजा नही मिलने की खबर सुनकर प्रभावित परिवार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम को जानकारी दिए उसके बाद श्रीमती नेताम ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सड़क निर्माण में घर टूटने से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर आज मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा राजस्व के अधिकरी पूरे अमले के साथ मौके पर पहुँचे जहा पर उन्होंने लोगों से सीधी बात की ओर आबादी जमीन पर मुआवजा नही दिए जाने के प्रावधान के बाद भी घर तोड़ने से हुए नुकसान के आधार पर ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है । श्री वर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी को जितना मलमा का नुकसान हुआ है उसके सहयोग राशि आपको जल्द ही मिल जाएगी इसके लिए पटवारी सहित तहसीलदार को जल्द से जल्द आवेदन लेकर सहायता करने की बात कही है । सहयोग राशि दिए जाने की आश्वाशन मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए ओएसडी आशीष वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके ओर अनुभव शर्मा तहसीलदर पाटन, आर के शुक्ला एसडीओ ,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, योगेश्वर वर्मा ,ग्राम प्रमुख कोहिनूर बंछोर ,राजू वर्मा, जोंटी एवं अन्य उपस्थित थे ।
