प्रांजल झा….
कांकेर. शासन द्वारा प्रतिबंधित गुड़ाखू और गुटका की दस से पन्द्रह गुना अधिक दर पर कालाबाजारी हो रहीं है। विक्रेता गोपनीय तरीके से और घूम घूम कर प्रतिबंधित सामग्रियों को बेच रहे हैं। ग्राम गोविंदपुर में शुक्रवार को सुबह बाइक से एक विक्रेता लाइलीहुड कॉलेज के समीप कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों के पास पहुंच कर उन्हें पचास -पचास रुपए में गुड़ाखू दे रहा था। विक्रेता स्कूटी में बड़ी मात्रा में गुड़ाखू, तम्बाकू, गुटका रखा हुआ था। मौके पर पहुंचे हमारे News24carate.com के प्रतिनिधि के कैमरे को देख कर विक्रेता अपने स्कूटी के साथ भाग निकला। जिले में जर्दा गुड़ाखू तंबाखू गुटका पर लगाम नहीं कसे जाने के कारण कई गुना कीमत पर धड़ले से कालाबाजारी हो रही है।

