रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा विधायक नई दिल्ली सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी द्वारा पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता जनसंवाद का कार्यक्रम किया जा रहा है और विगत 15 दिनों से सभी जिलों में रैली सभा में जनसैलाब स्वेच्छा से उमड़ रहा है। रायपुर राजधानी की रैली की तैयारी हेतु आज रविवार को दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में बैठक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। रायपुर जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि आज रविवार को प्रातः 8 बजे सड्डू में गांधी चौक से जन जागरण रैली निकालकर वरिष्ठ नेता केएस नायडू के नेतृत्व में ग्रामीण विधानसभा में जनमानस को रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार पुराना धमतरी रोड मोतीनगर में दोपहर लोकसभा प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह परिहार, सचिव पीएस पन्नू एवं अली हाफिज की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों नागरिकों, युवाओं व महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार संध्या 4 बजे राजधानी के पंचशील नगर स्थित मुख्यालय में 12 तारीख की रैली की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिले के सभी विकासखंड तहसील के प्रभारी, जॉन प्रभारी व मतदान केंद्र प्रभारी गण, नारी शक्ति व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जहां रैली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ मार्गदर्शक सेंट्रल जोन प्रभारी श्री शशि मोहन सिंह जी देंगे। जिला सचिव विजय कुमार झा ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इस बैठक में अपनी गरिमामय उपस्थिति देने की अपील की है।
