केंद्रीय बजट में युवाओं के अनदेखी-शिवांग साहू

भिलाई (सतीश पारख)। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि बजट पिछले 8 वर्षों के बजट की तरह सिर्फ खाली हवा वाला गुब्बारा है। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं है। सरकार मजदूरों के लिए क्या करना जा रही हैं?यह स्पष्ट है बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है। मोदी सरकार को छात्रों से कुछ ज़्यादा ही तकलीफ है इसलिए कोरोना महामारी के रिलीफ पैकेज से लेकर आज तक के बजट में छात्रों को लगातार नजरंदाज किया जाता रहा. है।यह कैसा बजट था जिसमे युवाओं के लिए कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *