छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया मरीज मिला….बालोद जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना केे एक और नया मरीज मिला है। ये मरीज बालोद जिले में मिला है। बालोद में कोरोना मरीज मिलने का का पहला मामला है। संक्रमित मरीज की सूचना के बाद बालोद से मरीज को लाकर अब रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

23 वर्षीय युवक में कोरोना का लक्षण मिलने के बाद उसका RT PCR टेस्ट एम्स में कराया गया था, जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। छत्तीसगढ़ में इस नये मरीज के मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 4 हो गयी है। इससे पहले गुरुवार की शाम को कोरोना के एक मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3 बतायी जा रही थी, लेकिन अब उसमे एक और मरीज की बढ़ोतरी हो गयी है।

प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 60 में से सर्वाधिक 28 मरीज कोरबा जिले से पाए गए. दूसरे स्थान पर दुर्ग रहा जहां 10 मरीज मिले. तीसरे नंबर पर राजधानी रायपुर जहां 7,  सूरजपुर में 6,  कवर्धा में 6, और अब बालोद, राजनांदगांव व बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. प्रदेश में यह जो नया मरीज मिला है वो तकरीबन 10 दिन बाद मिला है. इसके पहले 5 मई को कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *