भिलाई :-छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर का वार्षिक मिलन समारोह, युवक -युवती परिचय सम्मेलन एवं यादव दर्पण पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम 29 जनवरी रविवार को ठेठवार सदन (छाया गार्डन के पास )रिसाली में आयोजित है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे अध्यक्षता संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सांसद विजय बघेल , भिलाई नगर देवेंद्र यादव , ठेठवार यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेंद्र यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव,रिसाली महापौर शशि सिन्हा , दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव एवं विशेष आमंत्रित अतिथि जि प सभापति पुष्पा भुनेश्वर यादव, विपिन यादव, डॉ .पीसी लाल यादव तथा विधि यादव मौजूद रहेंगे ।
