नवीन रिसाली महाविद्यालय् मे जनभागीदारी अध्यक्ष ने लिया शपथ

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. सीमा साहू के पदभार ग्रहण का शुभ आयोजन संपन्न हुआ ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री छ. ग. शासन श्री ताम्रध्वज साहू का आगमन हुआ। अन्य अतिथियों में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती शशि सिन्हा महापौर नगर पालिका निगम रिसाली, अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस समिति , केशव बंछोर प्रथम सभापति नगर पालिका निगम रिसाली, सनीर साहू प्रभारी महापौर परिषद शिक्षा ,खेल व युवा नगर पालिका निगम रिसाली एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीरउपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना से प्रारंभ किया गया ।छत्तीसगढ़ राज्य गीत के पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार पुष्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल देकर महाविद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर द्वारा महाविद्यालय के प्रतिवेदन का पाठ किया गया जिसमे उन्होंने महाविद्यालय की तमाम उपलब्धियों को बतलाते हुए कई समस्याओं यथा भवन की समस्या , कक्ष की समस्या आदि। तत्पश्चात महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी का का उद्बोधन हुआ जिसमे उन्होंने कहा कि रिसाली महाविद्यालय में विकास की असीम संभावनाएं हैं । डॉ. सीमा साहू ने जनभागीदारी अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय से जुड़ने की खुशी जाहिर की और कहा कि वह यथा संभव महाविद्यालय के विकास के लिए प्रयास करेंगी। अंत में गृह मंत्री ने अपने उद्बोधन महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया और महाविद्यालय के लिए नए भवन के लिए जमीन की व्यवस्था शीघ्र होगी ऐसा उन्होंने ने बताया के वो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।इसके साथ ही मंत्री जी ने ” मतदाता दिवस “के उपलक्ष में रिसाली महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों और सदस्यों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई। इस प्रकार डॉ. सीमा साहू जी के शपथ ग्रहण का समारोह सुचारू रूप से संचालित हुआ। महाविद्यालय की प्रो. निवेदिता मुखर्जी, उतई महाविद्यालय के एके मिश्रा सर, मिंज सर , प्रो. नूतन देवांगन, लिनेंद्र वर्मा,डॉ.पूजा पांडेय ,शंभू प्रसाद,डॉ.ममता,सतीश गोटा, वेदप्रकाश सिंह एवं समस्त महाविद्यालय परिवार इस दौरान उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *