नगर कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में 30 को विशाल आयोजन की तैयारी
उतई (सतीश पारख)। नगर कांग्रेस कमिटी उतई के तत्वाधान में नगर में एक वृहद आयोजन की तैयारी को अमलीजामा पहनाने में जुटे है कांग्रेसी ..उक्त विषय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम और नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ने संयुक्त रूप से बताया की 30 जनवरी सोमवार को नगर के दशहरा मैदान में एक विशाल आयोजन के माध्यम से नगर को गौरवान्वित करने वाली नगर की सी.ए.बेटी प्रियंका साहू सहित नगर में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों,सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव को बढ़ाने वाले माटी पुत्र किसानों का सम्मान किया जाएगा।उक्त आयोजन 30 जनवरी सोमवार को दशहरा मैदान के बहुद्देशीय मंच पर रात्रि 09 बजे आयोजित होगा जिसमे क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।उक्त आयोजन में आए पास के सभी ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे । आयोजक नगर कांग्रेस कमिटी है किंतु उक्त आयोजन विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक होना है जिसमे सभी से उपस्थिति की अपील की गई है । सम्मान समारोह के उपरांत रात्रि 10 बजे से गरिमा दिवाकर एवम स्वर्णा दिवाकर कृत अंजोर लोक कला मंच का कार्यकम आयोजित होना निर्धारित है ।
