उतई (सतीश पारख) दुर्ग ग्रामीण के उतई के हथखोज पारा में दो दिवसीय मानस गान महोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी के करकमलों से नगर उप पुरोहित पंडित अरविंद शर्मा के हाथों पूजन के साथ प्रारंभ हुवा मौके पर नगर के एवं जनप्रतिनिधि एवम वरिष्ठजन उपस्थित थे। पूजन उपरांत दीप प्रज्वलित किया गया उद्घाटन में नगर के तुलुराम साहु, शरज वर्मा,भावेश साहु,धनंजय नेताम,पार्षद व आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,उपाध्यक्ष व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, सचिव मुकेश साहु सहित मोहल्ले के सैकड़ों के संख्या में युवा बुजुर्ग मातृशक्ति उपस्थित थे।
उतई नगर में दो दिन बहेगी मानस रूपी गंगा…नगर पंचायत अध्यक्ष के हाथो शुभारंभ
