पार्टी मुख्यालय में प्रभारी संजीव झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए-संजीव झा

रायपुर। आम आदमी पार्टी के रायपुर राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय पंचशील नगर में 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजीव झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, केंद्रीय संगठन प्रभारी शशि मोहन, एवं सेंट्रल जोन प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, महिला नेत्री दुर्गा झा, विशेष रूप से उपस्थित थे। पार्टी के प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, जिला सचिव विजय कुमार झा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि ध्वजारोहण उपरांत दिल्ली में महापौर चुनाव में निर्वाचित पार्षदों एवं मनोनीत पार्षदों के संबंध में चल रहे राजनीति उठा पटक को देश के संवैधानिक व्यवस्था, एवं एवं लोकतंत्र की मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संजीव झा ने आव्हान किया कि सत्ता और सरकार बनाना अलग बात हैं। किंतु वर्तमान परिस्थिति में भारतीय संविधान की रक्षा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। ध्वजारोहण उपरांत कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, सेंट्रल जोन प्रभारी संतोष श्रीवास्तव एवं महिला नेत्री दुर्गा झा व रायपुर जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल के नीतियों को छत्तीसगढ़ में प्रचार प्रसार करते हुए वर्ष 2023 के चुनावी मिशन में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी दूर करने वाली सरकार बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता के एस एस नायडू,एमएस हैदरी, सूरज उपाध्याय, महेंद्र बिसेन, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, पवनेन्द़ सिंह पन्नू, मुकेश देवांगन, नीरज चंद्राकर, शंकर सिंह, महादेव घाट व्यापारी संघ अध्यक्ष धीरज ताम्रकार, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को विजयलक्ष्मी तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव विजय कुमार झा द्वारा तथा आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *