पाटन। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2023 के तहत बच्चों के मन से परीक्षा के तनाव को दूर करने 27 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे सीधा संवाद कर विद्यार्थियों को प्रेरणास्पद मार्गदर्शन दिया। परीक्षा पे चर्चा का यह छठा संस्करण है। इस कार्यक्रम को भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद में बच्चों के साथ बैठकर देखे l प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा बताया कि शिक्षा जगत में बच्चे किस तरह से उच्च शिक्षा अर्जित कर आसमान की ऊँचाई को छु सके l प्रधानमंत्री जी ने बच्चों के साथ बेहतर संवाद के जरिये देश के कई छात्र छात्राओं से सीधा सवांद कर बहुमूल्य विषयो पर प्रश्न का उत्तर दिया गया जो कि बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा l यह पहला अवसर की देश का प्रधानमंत्री सीधे बच्चों से बात कर रहे l बच्चे देश का भविष्य है इसे सही दिशा देने की आवश्यकता है और शिक्षा ही वो हथियार है जिससे हम हर चुनौती को जीत सकते है l परीक्षा पे चर्चा के संवाद को ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, प्राचार्य श्री एम पी शुक्ला जी सहित स्कूल स्टॉप एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l इसी तरह से बालक प्राथमिक शाला सेलूद में बच्चों के साथ रमेश देवांगन, कालेश्वर शुक्ला सहित स्कूल स्टॉप ने देखा l

