लॉक डाउन में मानवसेवा का जज़्बा,मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,इच्छा शक्ति हो तो एक गरीब भी कर सकता है जरूरतमंदों की मदद

भिलाई. नोवल कोरोना-19 की महामारी के बीच लॉक डाउन में एक ऐसा गरीब सामाजिक कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी भी है जो बीना सोसल मीडिया में दिखावा किये जनसेवा में 50 दिनों से लगा हुवा है,उनके पास मदद करने के लिए धन नही था,लेकिन उनके अंदर इच्छा शक्ति थी की किसी भी प्रकार से अपने वार्ड के जरूरतमंद लोगो तक मदद पहुंचाना है, उन्होंने अपने साथियों से मदद ली,सामाजिक व राजनीतिक लोगो से भी मदद ली और भिलाई के वार्ड 5 (लक्ष्मी नगर)के गौतम नगर सुपेला,डाबरी पारा,अम्बेडकर चौक,राजीव नगर,कृष्णा नगर, हड्डी गोदाम, उड़िया पारा, सतनामी पारा,भारत माता चौक,गणेश चौक,निजामी चौक,इमाम बाड़ा चौक ,एकता द्वार क्षेत्र के जरूरतमंदो को मितानिनों के माध्यम से चिन्हांकित कर मास्क,सेनेटाइजर,सूखा राशन,पका भोजन व सब्जियों की व्यवस्था  लगभग हजारो घरो तक पहुंचाने में सफल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *