भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना बस स्टैण्ड चौंक में कांग्रेसीयों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया है। चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल के खिलाफ आदिवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।सभी कांग्रेसियों ने एक मत से कहा कि नारायण चंदेल को इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीजेपी केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है लेकिन हकीकत इसके ठीक विपरीत है। वर्तमान परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में भाजपा से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप का आरोप लगा है। नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल के ऊपर रायपुर के महिला थाना में रेप की शिकायत दर्ज हुई है। महिला जांजगीर की रहने वाली है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वहीं इस मामले के उजागर होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और नारायण चंदेल को पार्टी से निकालने की मांग की है। पुतला दहन के मौके पर जोगेन्दर छाबड़ा,रूबी सलूजा,सुमन गोस्वामी,लूकेश वर्मा,प्रशांत तिवारी,व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला साहू के साथ काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *