खबर हेमंत तिवारी फिंगेश्वर- फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गनियारी बांध क्षेत्र में एक दंतैल हाथी पांच दिनों से डेरा जमाया हुआ है। दंतैल कभी भी गांव में न घुस जाए इस खतरे के चलते वन कर्मी 5 दिनों से रात दिन चौकसी में लगे हुये है। परंतु अभी तक किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया की गनियारी डैम के पास पांच दिन से एक दंतैल हाथी घूम रहा क्योंकि आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब अवैध रूप से बनता है। महुआ शराब बनाने के बाद बचे अपशिष्ट पदार्थ खाने और उसके सुगंध से हाथी हट नहीं पा रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग पांच दिन से सतत निगरानी में लगा हुआ है।पर कही महुवा खाने की जिद्द में हाथी इंसानों को नुकसान ना पहुंचा दे और फिर आक्रोश में इंसान हाथी को नुकसान ना पहुंचा दे और ये हाथी मानव द्वंद ऐसा ही चलता रहेगा । पर अंत में नुकसान जंगली जीवो का होना तय है । क्यो की इंसान ये भूल गया है है हमने इनके प्राकृतिक आवास पर कब्जा किया है ।और खेत खलिहान घर बना डाले है ।और ये जंगली जानवरों अपने पुराने मार्ग में आ जा रहे है ।

