रोशन सिंह@उतई ।नगर के वार्ड 14 हथखोज पारा उतई में महादेव शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा शीलता मंदिर तक सेवा भजन के साथ निकाली गई।उसके बाद पुनः मंदिर परिसर में कलश यात्रा संपन्न हुई।उसके बाद पं विनय कुमार तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर ओंकारेश्वर शिव लिंग महादेव की प्राण प्रतिष्ठा जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक,दही शहद से अभिषेक किया गया।बेल पत्र,चढ़ाई गई।पूजा अर्चना पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा में अजय वर्मा का विशेष सहयोग मिला है।कलश यात्रा के दौरान देवकुमारी तिवारी, कांति वर्मा, दीक्षा वर्मा, उमा ठाकुर, मंजू वर्मा,भगवती पटेल, चंद्रिका साहू, सहित वार्ड की महिला पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे।
हथखोज पारा उतई में हुआ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा
