नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा जिला स्तरीय खेल का आयोजन मोरिद में किया गया

रोशन सिंह@उतई ।जिला स्तरीय खेल का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग,युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम मोरिद ब्लाॅक पाटन में किया गया। जिसमे पाटन एंव दुर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चड़कर हिस्सा लिया। कार्यकम में मुख्य अतिथि कामता प्रसाद पार्षद ग्राम.मोरिद, संदीप कुमार अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब मोरिदएअभिषेक साहू, जगदीश लुकेश गजानद, बल्दू निषाद उपस्थित रहे।ग्राम मोरिद के पार्षद ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा खेल के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे इस प्रयास की सहाना की।
कब्बड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान गभरा, द्वितीय स्थान मोरिद,बालिका कबड्डी में प्रथम स्थान मोरिद एंव द्वितीय मोरिद,गोलाफेक में प्रथम स्थान तुम्मन,द्वितीय स्थान हिमांशु ने प्राप्त किया । वही बालक वर्ग 200 मीण् दौड़ में प्रथम स्थान नवीन कुमार और द्वितीय स्थान रोहन कुमार ने प्राप्त किया। बालिका 200 मीं दौड़ में प्रथम स्थान दुलेश्वरी द्वितीय माधुरी तवा फेक में प्रथम पार्वती दितीय सरिता प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र शील्ड एंव जर्सी प्रदान किया गया।
कार्यकम को सफल बनाने में कोच सनत,जितेंद्र, दीपक,दौलत, ढालसिंह,मुकेश, सोमन एवं नवीन बालिका क्लब के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *