पदाधिकारियों के गठन के बाद प्रांत, जिला स्तर पर आप पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी राजधानी में पहली बैठक पंकज गार्डन रायपुर दक्षिण में संपन्न हुई

* रायपुर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में संगठन के सभी पदों को भंग करते हुए पूरी शक्ति गुजरात चुनाव में अर्पित की गई थी राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात व दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान की ओर दिव्यदृष्टि जारी की है।जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 32 जिलों में अध्यक्ष,सचिव के पदों की घोषणा की गई। जिलों की घोषणा के बाद प्रत्येक जिले में व प्रांतीय नेतृत्व पूरे प्रदेश में धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी किए हुए हैं। रायपुर जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन सिंह एवं सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर राजधानी के रायपुर दक्षिण विधानसभा की पहली बैठक खोखोपारा स्थित पंकज गार्डन में आज संध्या संपन्न हुई। इस बैठक में केजरीवाल के रीति नीति के बारे में उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया। बैठक पश्चात जुलूस के रूप में पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आज की बैठक में विशेष रूप से नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र पवार, धीरज ताम्रकार, एसके कुशवाहा,एकांत अग्रवाल, मनीष सारथी, महेश उपाध्याय, शुभम तिवारी, रमेश साहू, रघुराज सिंह, मनीष झा, विनोद शर्मा, शैलेश झा, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। केजरीवाल जी के वृद्धावस्था पेंशन प्रति वृद्ध 15 सौ रुपए से प्रभावित होकर अनेक बुजुर्गों ने पंकज उद्यान में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज 20 जनवरी को अभनपुर में अभनपुर विधानसभा की बैठक दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगी। सचिव श्री झा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व श्री संजीव झा प्रदेश प्रभारी, कोमल हुपेंडीं, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तम जायसवाल, शिवनारायण द्विवेदी, दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन, सूरज उपाध्याय आदि प्रांतीय नेताओं ने कवर्धा, राजनांदगांव, एवं बेमेतरा जिले में धुआंधार जनसंपर्क कर वर्ष 2023 चुनाव वर्ष को संघर्ष वर्ष मानकर, छत्तीसगढ़ की जनता को ऋण मुक्त व केजरीवाल जी की नीतियों के तहत निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए जनसंपर्क जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *