*राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था के तत्वाधान में निमोरा रायपुर स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह ग्रामीण विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में संभागीय योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया जा रहा है।बस्तर,बिलासपुर,अंबिकापुर तथा रायपुर संभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।दुर्ग संभाग के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज चौथा दिन था,जिसमें दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग 106शिक्षक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।आज उनके द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया।*
ग्रामीण विकास संस्थान में 106 शिक्षक योग में प्रशिक्षित हुए
