मचांदुर पुलिस चौकी में प्राण-प्रतिष्ठा:धूमधाम से हनुमान जी की मूर्ति की हुई स्थापना, भंडारे का भी आयोजन


जनप्रतिनिधियों के सहयोग हुआ नवनिर्मित हनुमान मंदिर का निर्माण
रोशन सिंह@उतई ।ग्राम मचांदुर पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई।इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी का लाभ लिया। विधि-विधान से हवन में आहूतियां डाली गई। विद्वान पंडित श्री कमलेश शर्मा के द्वारा हनुमान जी की नवीन प्रतिमा का मंत्रोच्चार व पंचामृत से अभिषेक कर विधि-विधान से हनुमान जी की प्रतिमा को विराजित किया। मचांदुर सहित आसपास के ग्रामीण श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन मे भाग लेकर प्रसादी ग्रहण कर प्रभु श्री राम व हनुमान के जयकारे लगाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आनन्द साहू,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर,उतई थाना प्रभारी मनोज प्रजापति अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव,मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी,एसआई भूपेंद्र ओगरे,एस एसआई मनमोहन साहू,राजकुमार देशमुख,गृह मंत्री के सुपुत्र समाज सेवक हर्ष साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति योगिता चंद्रकार,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,जनपद सदस्य लेखन साहू,दीपिका चंद्रकार,बुध्वंती मधुकर,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीषम हिरवानी,मचांदुर सरपंच दिलीप साहू,कातरो सरपंच मंजू यदु,घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले,चिरपोटी सरपंच पोषण साहू,खोपली सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा,मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र साहू,सचिव धारेन देवांगन,प्रधान आरक्षक राजेंद्र देवांगन,नोहर सिंह आर्य,दिलावर सिंह,आरक्षक हेमंत देशमुख, जगेंद्र साहू,नारायण ठाकुर,ईश्वर यादव,मेघराज चेलक,निखिल गुप्ता, चुम्मन नेताम,अरुण मिश्रा, डिलेश्वर देशमुख,अमित यादव,उमाकांत वर्मा,पुखेंद्र साहू,मनोज साहू,सहित ग्रामीणजन नवाब खान,प्रवीण यदु,महेश साहू,युगलोकिशोर साहू,चांद खान,जसलोक साहू,प्रेम साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत,आदित्य सिंह,तुकाराम साहू,रोहित चंद्रकार, गणपत साहू,मनोज राजपूत,नरेश यदु,गोविंद ओझा,जितेंद्र साहू,हेमंत साहू सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि व पुलिस स्टाप उपस्थित रहें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *