स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में हुआ वार्षिक खेलकूद

सेलूद। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेलूद में 20 जनवरी को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। गुरुवार को विद्यालय का वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया।
प्रायमरी विंग के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। जिसे देखकर अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ किये। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, विशेष अतिथि सरपंच खेमीन साहू, पूर्व सरपंच खेमलाल साहू सहित अन्य थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने कहा राज्य सरकार द्वारा शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने से अब ग्रामीण क्षेत्र के  बच्चो को अंग्रेजी माध्यम  स्कूलों में पड़ने का अवसर मिल रहा है। सेजस स्कूलों में बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिये विविध आयोजन लगातार हो रहे है। जिसके कारण बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास हो रहे है।
पूर्व सरपंच खेमलाल साहू ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकुद मे भी भाग लेना चाहिए l  बुद्धि के साथ साथ बल भी बढ़ना चाहिए l स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन बसता है और जब मन स्वस्थ रहेगा तो पढ़ाई भी उच्च स्तर का होगा l सेलूद स्कूल के बच्चे खेलविधा में भी श्री शुक्ला सर  मार्गदर्शन में उच्च शिखर पर पहुंच रहे है l
आज होगी वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह

वार्षिक उत्सव के मुख्यअतिथि प्रो डॉ एम.के. वर्मा कुलपति, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, मिलाई अध्यक्षता आशीष वर्मा ओ.एस.डी.मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,विशिष्ट अतिथि प्रवास कुमार सिंग बघेल, सहायक संचालक (संयुक्त संचालक कार्यालय शिक्षा संभाग दुर्ग)अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग,खिलेश मारकण्डे, जनपद सदस्य पाटन, श्रीमती खेमिन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *