नववर्ष उमंग सम्मान से सम्मानित हुए डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” शास.उच्च.माध्यमिक शाला अंजोरा (ख)दुर्ग के व्याख्याता जीवविज्ञान के पद पर पदस्थ डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” को राज रचना कला व साहित्य परिषद रायपुर ने उत्कृष्ट कार्य, समाज सेवा व साहित्य सेवा में विशेष योगदान के लिये नववर्ष उमंग सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। शिवनारायण उच्च योग्यता (एम.एस.सी., बी.एड.आयुर्वेद रत्न, पत्रकारिता, विद्या-वाचस्पति, मानद पी.एच.डी., साहित्य-रत्न, आचार्य आदि) हासिल कर बहुआयामी कार्य को आज अंजाम दे रहा है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो,साहित्य, सांस्कृतिक, खेल समाज सेवा या अन्य क्षेत्र सभी में पारंगत हैं । वर्तमान में शिक्षक व छात्र के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करने की बहुआयामी संस्था का गठन किया शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिसका संस्थापक व संयोजक के रूप में 20 जिला का विस्तार कर चुका है कोरोना काल में जुलाई से अब तक तीन सौ से ज्यादा कार्यक्रम अनलाइन करा मिसाल बना चुका है । दुर्ग जिला दिव्यांग संघ के संरक्षक के रूप में दिव्यांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वही समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं । आस साहित्य क्षेत्र में अपने संपादन व संकलन में अब तक 16 राष्ट्रीय साहित्य संकलन, 4 सामाजिक पत्रिका, 6 कवियों का काव्य संग्रह, एक नाटक संग्रह, नारी विशेषांक -अबला नहीं नारी , पाहंदा की इतिहास “प्रेरणा” व स्वयं की कृति “वक्त ये कहता है” अब तक प्रकाशित हो चुका है । कई सम्मान अब तक प्राप्त हो चुका है।वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक सैकड़ों कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। वर्तमान मे संस्थापक व संयोजक -शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, संयोजक- बहुआयामी संस्था प्रेरणा, संरक्षक-दुर्ग जिला दिव्यांग संघ, प्रातांध्यक्ष-शिक्षक साहित्यकार मंच, संस्थापक-शिखर साहित्य समिति, व संपादक- महिमा प्रकाशन दुर्ग सहित बहुत से संस्था के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
डॉ.शिव नारायण देवांगन आस” नव वर्ष उमंग सम्मान 2023 से सम्मानित,,
