- नगर पालिक निगम भिलाई में नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, व सचेतक की नियुक्ति/अब रिसाली निगम की बारी
रिसाली (सतीश पारख) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष उप नेता प्रतिपक्ष सहित सचेतक की सूची जारी कर दी है। चार बार के पार्षद भोजराज सिन्हा को नगर निगम भिलाई का नेता प्रतिपक्ष बनाया है, वही भाजपा ने पहली बार उपनेता प्रतिपक्ष
भी बनाया है। भाजपा पार्षद दया सिंह को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पार्षद वीणा चंद्राकर को सचेतक नियुक्त किया है।
अब नवगठित रिसाली निगम की बारी है जिसके गठन को तीन साल तथा निर्वाचित दल को एक वर्ष हो चुके है ।रिसाली निगम में भी भाजपा प्रमुख विपक्ष की भूमिका में है किंतु पार्टी द्वारा अब तक नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष सहित सचेतक की नियुक्ति नही की गई है। भिलाई निगम में नियुक्तियों के बाद अब रिसाली निगम की बारी है । रिसाली निगम चुनाव से अब तक के भाजपा पार्षदों की कार्यशैली पर नजर डाली जाए तो स्वतंत्र रूप से बिना किसी गुटबाजी के पार्टी के प्रति समर्पित भाव से वार्ड 13 के पार्षद विधि यादव निगम की कांग्रेस सरकार की कारगुजारियां को दमदारी के साथ उठाते आ रहे है ।चिकनी चुपड़ी बातों से दूर साफ और स्पष्ट बोलने वालों में शुमार पार्षद विधि यादव रिसाली निगम में नेता प्रतिपक्ष के प्रबल दावेदार है ।पार्टी के नेता बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्यों के आधार पर यदि चयन करते हैं तो विधि यादव का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है ।इनके साथ साथ जातीय समीकरण को आधार माना जाय तो डुंडेरा से पार्षद विकी चंद्राकर उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जा सकते है। विकी चंद्राकर के पिता लुमेश्वर चंद्राकर भिलाई निगम में डुंडेरा से पार्षद चुनाव जीतकर ,भिलाई निगम में सभापति भी रह चुके है ।इस हिसाब से पार्टी उन्हे अवसर दे सकती है ।साथ ही कांग्रेस ने जिस तरह सिन्हा समाज से महापौर बनाया है उस समीकरण को बराबर करने भाजपा नेता पार्षद ममता नवीन सिन्हा को नगर निगम रिसाली में सचेतक की जिम्मेदारी दे सकती है ??
