पाटन नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने -अपने घरों में रहकर दिया धरना

पाटन. प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर पाटन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को अपने-अपने घरों में रहकर कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई वादा खिलाफी के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। नगर पंचायत पाटन में भाजयुमो कार्यकर्ता केवल देवांगन ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनता से वादाखिलाफी के विरोध में अपने घर के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। केवल देवांगन ने कहा कि छल,कपट और स्वार्थ की राजनीति करने वाली भूपेश सरकार ने शराब बिक्री को मंजूरी देकर अपनी नीति व नियत स्पष्ट कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *