घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकले-अशोक साहू

पाटन. जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू सोमवार को ग्राम पंचायत डिडगा मे चल रहे मनरेगा कार्य टार बांध गहरीकरण का निरिक्षण करने पहुचे । उनके साथ जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, रोजगार सहायक सरपंच एवम सचिव भी उपस्थित थे। ग्राम डिडगा के 167 मजदूरों को मास्क वितरण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाकर ही निकले। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों के लिये कोरोना संकट के दौर में उन्हें राहत पहुंचाने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। हम सबको कोरोना से डरने की जरूरत नही है। अपने आपको सुरक्षित रखने सावधानी बरतें। बहुत जल्दी कोरोना की जंग से जीतने में कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *