भगवान राम का जीवन दर्शन नई पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत-अशोक साहू

(बेल्हारी में शुरू हुआ तीन दिवसीय मानस तिहार,पहले दिन छह मंडलियों ने संगीतमय रामकथा सुनाया )

मनीष चंद्राकर@जामगांव आर। धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के ध्येय को लेकर दक्षिण पाटन के ग्राम बेल्हारी में शुक्रवार को रामायण मेला का तीन दिवसीय मांगलिक अनुष्ठान शुरू हुआ,आयोजन समिति युवा मित्र मंडल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग आयोजित 24 वें वर्ष के इस आयोजन में कार्यक्रम स्थल पर भव्य राम दरबार की स्थापना,पूजन का क्रम पं सनत शर्मा के सानिध्य में हुआ,संस्था अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना कर रामचरित मानस ग्रंथ को देव स्थल में स्थापित कराया उपरांत उद्घटान समारोह के मुख्य अतिथि छग पटवारी संघ के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार सोनी ने कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्शों को जानने के लिए रामायण मेला एक सशक्त माध्यम है आज समाज में निरंतर नैतिक गिरावट आ रही है,इसका एक कारण यह भी है कि हम अपने महापुरुषों के जीवन दर्शन को भूलते जा रहे हैं,किकिरमेटा सरपंच नेतराम निषाद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है ,सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर मोहन चंद्राकर, बेल्हारी सरपंच जितेश्वरी साहू,समाजसेवी रफीक खान,विक्रमादित्य साहू भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए ! प्रथम दिवस केंवट नवागांव,कॉलर रायपुर, दर्रीपार,परसदा,चिटॉद,हाराडुला कांकेर की मंडलियों ने चयनित प्रसंगों पर संगीतमय मानस पाठ प्रस्तुत किया,बालकांड के श्रीराम जन्म के प्रसंग पर कथा पंडाल में उत्सव सा माहौल नजर आया,श्रोताजन राम भजनों पर थिरकते झूमते रहे !
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा,जिपं उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता अशोक साहू,रिपा अध्यक्ष रूपचंद साहू,चर्मकार शिल्प बोर्ड अध्यक्ष तरुण बिजौरा,किशोर चंद्राकर, समाजसेवी रफीक खान भी शामिल हुए और श्रीराम दरबार मे माथा टेका,मौके पर जिपं उपाध्यक्ष अशोक ने कहा कि जनमन के आराध्य भगवान राम का जीवन दर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है,जीवन की किसी भी समस्या का निराकरण भगवान रामजी के जीवन चरित्र में मिलता है,कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा और मनीष चंद्राकर ने किया,इस दौरान यादमल गोलछा,भूषण चंद्राकर,संदीप शर्मा,रामसिंह बंसोड़,अमित राठी,अंकित शुक्ला,हलधर महमल्ला,मोहित निषाद,ईशु बंसोड़,लेखनारायन जारके,दीपक बंसोड़,बिसहत साहू,आनंद बंसोड़,संतोष लहरे,पंचराम धनकर,रोमन साहू,रोमलाल अष्टबन्धु,खिलेंद्र बंसोड़,भेंन चंद्राकर, बालमुकुंद,दीपांशु,जगत सिन्हा,हीरालाल बंसोड़,बुधारू निषाद,बीएल कौशिक सहित बड़ी संख्या में कथा प्रेमी ग्रामीणजन उपस्थित थे !
फ़ोटो–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *