बेमेतरा जिले में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए कुल 31 हजार 119 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत कर लाभ पंहुचा गया हैं

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा जिले के ग्रामीणजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में कुल 31119 स्वीकृत हितग्राहियों में वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में क्रमशः 4112, 6106, 11052, 5000 एवं 4849 स्वीकृत एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक क्रमशः 4000, 5969, 10647, 3213 पूर्ण आवास है। वर्ष 2016-17 में तीन किस्तों में प्रथम 48000 रु., द्वितीय 48000 रु. एवं तृतीय 24000 रु. किस्त क्रमशः स्वीकृति पश्चात, लिंटल लेवल एवं आवास पूर्णता पर जारी की जाती है। वर्ष 2017-18 में तीन किस्तों में प्रथम 48000, द्वितीय 48000 एवं तृतीय 24000 किस्त क्रमशः स्वीकृति पश्चात, छत लेवल एवं आवास पूर्णता पर जारी की जाती है। वर्ष 2018-19 में चार किस्तों में प्रथम 35000, द्वितीय 45000 एवं तृतीय 30000 किस्त एवं चतुर्थ किस्त 10000 क्रमशः स्वीकृति पश्चात, प्लिंथ लेवल, छत लेवल, एवं आवास पूर्णता पर जारी की जाती है। वर्ष 2019-20 में चार किस्तों में प्रथम 25000, द्वितीय 40000 एवं तृतीय 40000 किस्त एवं चतुर्थ किस्त 15000 क्रमशः स्वीकृति पश्चात, प्लिंथ लेवल, छत लेवल, एवं आवास पूर्णता पर जारी की जाती है। हितग्राहियों द्वारा निर्धारित स्तर तक निर्माण कार्य करने उपरांत लगातार अगली किस्त की राशि जारी की जा रही है। ऐसे हितग्राहियों से अपील किया जाता है कि किस्त जारी उपरांत निर्धारित स्तर तक निर्माण कार्य नहीं किये है, वे निर्माण कार्य करें, जिससे की उनको अगले किस्त की राशि जारी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *