विराट साहू युवा सम्मेलन की तैयारी हेतु अरसनारा परिक्षेत्र का बैठक सम्पन्न

तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में विराट साहू युवा सम्मेलन 12 जनवरी 2023 को तहसील साहू सदन अटारी पाटन में आयोजित है। श्री कृष्ण एवं कर्मा माता कि पूजा अर्चना कर बैठक प्रारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू ने खा कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के 160 वी जयंती 12 जनवरी 2023 को विराट युवा सम्मेलन पाटन तहसील मे होने जा रहा है, जिसमें युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, समाजिक रीती निति, सामाजिक नियम, सामाजिक संस्कार को अपने जीवन मे उतारकर संस्कार वान समाज के निर्माण मे अहम भूमिका निभाए। *धर्मपरिवर्तन परिवार को चिन्हांकित करें* सम्मानित तहसील महासचिव ने कहा कि आज वर्तमान समय मे समाज मे धर्मांतरण का कार्य बहुत ही तीव्र गति से हो रहा है। गरीब परिवारों को लालच या उपचार करने के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे कार्यों को सामूहिक रूप से रोकने कि जरूरत है। जो अन्य धर्म को मानते हैं, उनको स्थानीय स्तर पर चिन्हांकित किया जाए, जिनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।*अंतर्जातीय विवाह का बढ़ता प्रकरण चिंतनीय* खेमलाल साहू ने कहा हम जितना ज्यादा शिक्षित हो रहे हैं, आज उतना ही ज्यादा हमारे समाज मे अंतर्जातीय विवाह की संख्या आए दिन बढ़ रही है, यह चिन्तन का विषय है। कुछ महीनो मे पता चलता है कि उस बेटी का 35 टुकड़े कर मृत्यु के घाट उतार दिया जाता है। इसलिए अपने बच्चों को संस्कार वान बनाये। समाज की बैठक मे उपस्थित कराये जो बच्चे समाज के पाठशाला मे आ गया निश्चित मानो वह समाज का नेतृत्वकर्ता के रूप मे सेवा करेगा। तहसील साहू संघ पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू ने कहा कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सभी वर्गो को जोड़ने हेतु कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है इसके पहले महिलाओ के सम्मान में तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ ,उसी क्रम मे युवा वर्ग को सामाजिक गतिविधियो से जोड़ने हेतु युवा महोत्सव का आयोजन मे प्रत्येक इकाई से अधिक से अधिक युवाओं की उपस्थिति अनिवार्य है।*विवाह के एक वर्ष बाद पति पत्नि मे कलह* सरिता साहू ने कहा कि आज शादी के एक वर्ष भी नहीं होता है कि पति पत्नि मे इतना विवाद होता कि एक दूसरे का शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते और परिवार टूटने कि स्थिति मे आ जाती है। सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा दोनों का कर एक सूत्र मे पिरोने का काम करते हैं । हरिशंकर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा ने कहा कि आज हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, सुख सुविधा उपलब्ध कराकर बड़े से बड़े पदों पर कार्यरत तो हो जाते हैं , किंतु सामाजिक संस्कार का ज्ञान सामाजिक बैठक, सम्मलेन, कर्मा जयंती जैसे कार्यक्रमों सए ही प्राप्त होता हैं अतः युवाओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बैठक मे कराना चाहिए। *मृत्युभोज में सादा भोजन हो सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित* परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने बताया कि मृत्यु भोज मे सदा भोजन कराने का लगातार पिछले सात से आठ वर्षो से चर्चा कर रहे है, जिसमें कहीं पर आज भी पालन किया जा रहा है तो कहीं पर ऐच्छिक कर दिया गया है। लेकिन इस विषय पर तहसील कार्यकारिणी मे विस्तार से चर्चा कर प्रस्ताव पारित हुआ है कि मृत्यु भोज मे सादा भोजन होने का तहसील के आम सभा मे अध्यादेश पश्चात अनिवार्य रूप से लागू हो जाएगा। मृत्यु भोज मे सदा भोजन विषय पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने प्रस्ताव लाया जिसमें उपस्थित सभी स्थानीय अध्यक्ष ने सहमति प्रदान किया एवं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।*दानपेटी अनिवार्य हो एवं कफन को पूर्णत: बंद करने का निर्णय* न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि प्रत्येक स्थानीय साहू समाज में दानपेटी अनिवार्य होना चाहिए। परिवार मे दुःख की घटना होने पर जो कफन का कपड़ा लाते हैं उन्हें पूर्णत: बंद करने का निर्णय लिया गया। उसके एवज में हम दानपेटी मे आर्थिक सहयोग प्रदान कर उस परिवार को संबल प्रदान करने का निर्णय लिया गया।*सगाई पंजीयन करने लिया निर्णय* श्रीमती जागत्री साहू कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि समाज मे सगाई हो जाते हैं जिसकी जानकारी स्थानीय अध्यक्ष को नहीं होता है। कुछ दिनों बाद रिश्ता टूटने की स्थिति पर सामाजिक पदाधिकारीयों को अवगत कराते हैं । इसलिए जब भी रिश्ता तय होता है दोनों पक्षों के बीच दोनों स्थानीय समाज के पदाधिकारियो कि उपस्थिति मे सगाई का पंजीयन हो उक्त विषय का सभी ने सहमति प्रदान कर निर्णय लिया गया।*युवा महोत्सव मे मोटर सायकल रैली का रोड चार्ट जारी किया गया* अरसनारा परिक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ संयोजक सोहन साहू ने सभी इकाई के अध्यक्ष एवं संयोजक युवा प्रकोष्ठ से अपील किया कि अधिक से अधिक युवा बाइक रैली मे सम्मलित होकर पतोरा से पाटन मुख्य मार्ग से होकर पाटन रेस्ट हॉउस से पाटन नगर में भ्रमण किया जाएगा। जिनका रूट चार्ट निम्न है. …… बाइक रैली पतोरा के युवा साथी सेलूद चौक मे उपस्थित होवेंगे जहाँ धौराभांठा ,सेलूद एवं चुनकट्टा के युवा सेलूद चौक मे सम्मलित होकर आगे ढौर चौक में ढौर के युवा साथी सम्मलित होवेगे जो कि आगे गोंडपेन्डरी व छांटा के युवा बाइक रैली में सम्मलित होंगे अचानकपुर, बेन्द्रि एवं रवेली के बाइक रैली फुंडा चौक मे सम्मलित होकर आगे देवादा के युवा वर्ग सम्मलित पश्चात अरसनारा चौक में करसा, घुघुवा, लोहरसी, चीचा एवं अरसनारा के युवा वर्ग बाइक रैली मे सम्मलित होकर आगे देमार के युवा वर्ग देमार चौक में एवं पाटन रेस्ट हाउस मे आमापेन्डरी , बठेना व पाटन नगर के युवा बाईक रैली में सम्मलित होकर पाटन नगर भ्रमण कर अटारी सदन में उपस्थिति प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन किशन हिरवानी सचिव परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं आभार भोला राम साहू अध्यक्ष साहू समाज सेलूद ने किया एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लालजी साहू, बलराम साहू, भोलाराम साहू, अनिल बनपेला, जयंत साहू, गोविन्द साहू, दिनुराम साहू, बसंत साहू, जीतेन्द्र साहू, राजकुमार हिरवानी, रुपेश साहू,पीताम्बर साहू, राजेंद्र हिरवानी, विजय साहू, मंगलेश साहू, मनीष साहू, जीतेन्द्र गजपाल, भावेश साहू, प्रशांत साहू, महेंद्र साहू, विनोद साहू, संतोष साहू, शत्रुहन साहू, ईश्वरी साहू, भूषण साहू, रेखराम, टूम्मन साहू,अरुण साहू, ललिता साहू, पीताम्बरी साहू, शैल साहू एवं समाज के युवाओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *