बेमेतरा जिले में अब तक 588313 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चूकी हैं

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 5 लाख 88 हजार 313 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *