आर्थिक तंगी से जूझ रहे अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मी 15 जनवरी से हड़ताल की तैयारी

खबर हेमंत तिवारी पाण्डुका/ जिला गरियाबन्द् छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों मे 43301 स्कूल् सफाई कर्मचारी 12 वर्षो से स्कूल सफाई का कार्य कर रहे है,जिनको प्रतिमाह 2300 रुपये मानदेय भुकतान किया जाता है। जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष चोवाराम गन्धर्व, जोहत पटेल, तरुण साहू, युगलकिशोर् साहू,तुमनाथ मांझी,सदाराम प्रधान, ने बताया कि पिछले बार उग्र आंदोलन करने के बाद भी स्कूूल सफाई कर्मचारी के पक्ष मे कोई सकरात्माक जवाब नही आया। छ.ग. स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर कलेक्टर पार्क मे रखा गया था जिसमे विभिन्न प्रकार की मुद्दों पर चर्चा किया था।उपस्थित सभी जिलों के सदस्यों ने अंशकालीन से पूर्ण कालीन करने आंदोलन के लिए सहमति बनाई। पहला चरण 5 जनवरी 2023को हो गया है ।। छत्तीसगढ़ के समस्त ब्लाक मुख्यालयों मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा । दूसरा चरण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने पर 15 जनवरी 2023 को रायपुर मे प्रदेश भर के स्कूल सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रैली निकालेंगे और जब तक मांग पूरी न हो जाती तब तक रायपुर मुख्यालय को नही छोड़ने का का निर्णय लिया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *