तीन दिवसीय चेटूवा में पौष पून्नी मेला के समापन दिवस पर दर्शन करने पहुंचे विधायक आशीष छाबड़ा

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरला ब्लाक के ग्राम चेटूवा में प्रसिद्ध पौष पूर्णिमा मेला के अवसर में गुरु अमरदास समाधि स्थल में आयोजित तीन दिवसीय संत मिलन मेला में मुख़्यअतिथी के रूप में आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा शामिल हुये सर्वप्रथम गुरु अमरदास समाधी स्थल पहुँच कर पूजा पाठ किया गुरु चरणों मे नमन कर क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर विधायक श्री् आशीष छाबड़ा ने कहा की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा के अवसर पर चेटूवापुरी धाम में गुरु अमरदास समाधी स्थल में भव्य तीन दिवसीय मेला का आयोजन रखा गया है,मेले में छत्तीसगढ़ से ही नही पूरे भारतवर्ष से गुरु अमरदास जी के दर्शन करने एवं मेले का आनंद लेने बड़ी सँख्या सामाजिक भाई -बहने श्रद्धालुजन पहुँचे है,छेर छेरा पुन्नी के अवसर पर हम सभी को गुरु अमरदास जी की समाधि स्थल में मेला दर्शन करने का सौभाग्य हर साल मिलता है उनकीआशीर्वाद सदैव क्षेत्र की जनता एवं उनके ऊपर आस्था रखने वाले अनुयायियों पर बना रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *