तिहार के रंग “छेरछेरा” के संग का हुआ आयोजन*

* शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु विलुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ के लोकगीत को पुनः स्मरण करने व पहचान दिलाने छेरछेरा के अवसर पर “तिहार के रंग “छेरछेरा” के संग” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व विजया सिंह राठौर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर चाम्पा एवं जिला शक्ति के अध्यक्षता में हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन,राजगीत देविका यादव कक्षा पांचवी जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन”आस”,प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान, जिलाध्यक्ष कोरबा गीता देवी हिमधर, जिलाध्यक्ष कांकेर जनक सिन्हा व पुष्पाजंली ठाकुर ने अपना अपना विचार प्रगट किया । वही कार्यक्रम के अध्यक्ष विजया सिंह राठौर ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए अपने संस्कृति को बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है जो बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम में रजनी साहू सहा. शिक्षक असौदा सक्ती, शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा दुर्ग, संगम वर्मा बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष पाटन, दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर,देविका यादव कक्षा पांचवी जांजगीर, प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर,शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, गीता उपाध्याय प्रधान पाठक रामभाठा रायगढ,मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, ज्वाला प्रसाद बंजारे शिक्षक भिलाई बलौदा जांजगीर, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर,जनक सिन्हा व्याख्याता कांकेर, व पुष्पांजली ठाकुर आदि ने गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कंवर व्याख्याता पीथमपुर व महासचिव जांजगीर व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *