शिकसा ने आओ स्वागत करे नववर्ष का किया आयोजन

** शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में नववर्ष के अवसर पर *आओ स्वागत करे नववर्ष का* कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना-प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर राजगीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन”आस”,प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपना अपना विचार प्रगट किया । कार्यक्रम में रजनी साहू सहायक शिक्षक असौदा सक्ती, शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा दुर्ग ,दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, अश्विनी कुमार उइके सहायक शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर, गीता उपाध्याय प्रधान पाठक रामभाठा रायगढ़, रुक्मणी सिंह राजपूत सेवानिवृत्त शिक्षिका रायगढ़,चेतन सिंह चौहान व्याख्याता आरंग, कामिनी किरण साहू सहायक शिक्षक मोहतरा कसडोल,डॉ.माधुरी त्रिपाठी रायगढ़, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन,चितरंजन चौहान व्याख्याता सूरजपुर,मनोहर लाल यादव आदि ने गीत संगीत व कविता की प्रस्तुति किया। कार्यक्रम कासंचालन राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *