शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औधी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

पाटन।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औधी में वार्षिक उत्सव  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि  गजाधर वर्मा  (शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष ), कार्यक्रम की अध्यक्षता  दिनेश टंडन जी(विधायक प्रतिनिधि) तथा विशिष्ट अतिथि  श्रीमती पुष्प लता ठाकुर  ( सरपंच ग्राम पंचायत औधी) विक्की यादव  (उपसरपंच ग्राम पंचायत औधी) थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात प्राचार्य  रमाकांत श्रीवास्तव  के द्वारा शाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु साल भर किए गए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक ,माध्यमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन शाला की व्याख्याता श्रद्धा वर्मा के द्वारा किया गया। ग्राम वासियों के द्वारा इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का बहुत ही सराहना किया गया। इस प्रकार शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र संघ के प्रतिनिधियों के सहयोग से वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *