पाटन. सभापति जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम लॉकडाउन में भी लोगो की सेहत का ख्याल रख रही है। वे लगातार क्षेत्र के गावों में पहुंचकर लोगो से उनकी परेशानी से अवगत हो रही है। साथ ही क्षेत्र की जनता में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिये लोगो को निसबुलक बांटा ज रहा है। सोमवार को प्राथमिक शाला बरबसपुर में सोलर के द्वारा नलजल योजना में काम कर रहे श्रमििको को मास्क बांटी गई। मंगलवार को ग्राम रेंगकठेठरा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत 250 मनरेगा मजदुरो को मास्क बांटी गई। इस दौरान श्रीमती नेेेताम ने मनरेगा में कार्यरत मजदुरो को कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नही है। आपके द्वारा बरती गई सावधानी और सरकार द्वारा जारी की गई दिशा निर्देशों का पालन करने से कोरोना की जंग से जीत सकते है। राज्य सरकार द्वारा पाजेटिव मरीजो के इलाज के लिये बेहतर इंतजाम किए गए है। इसलिये मरीजो की संख्या नही बढ़ी। अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट रहे है। मौके पर जनपद पंचायत सभापति रमन टिकरिहा, कमलेश नेताम ,उदय बिजौरा, सरपंच चन्द्रशेखर वर्मा. राजू मेश्राम बंशी यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

