संत कवि पवन दीवान की मूर्ति का अनावरण

हेमंत तिवारी फिंगेश्वर : नए साल के पहले दिन प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे गरियाबंद जिले के ग्राम किरवई पहुँचे जहां हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्रम्हलीन संत कवि पवन दीवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ला के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। समारोह में संत कवि पवन दीवान की जीवनी काल का स्मरण किया गया। कृषि मंत्री ने हायर सेकेंड्री स्कूल के विकाश कार्यो की लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा किया। साथ कहा कि नाय राजधानी में भी संत कवि पवन दीवान के प्रतिमा अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *