रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिये राहत की खबर है। आज एम्स अस्पताल रायपुर से एक और कोरोना मरीज की छुट्टी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी एक COVID-19 पॉजिटिव मरीज पूर्णतः उपचार के बाद अब स्वस्थ है, AIIMS रायपुर द्वारा उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में अब छत्तीसगढ़ में 5 पॉजिटिव मरीज़ हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मरीज की डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्दी सभी मरीज स्वस्थ होकर लौटेंगे।
